Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

29/05/2026

​ऐतिहासिक पल का साक्षी बनेगा बेमेतरा: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में परिणय सूत्र में बंधेंगे विधायक दीपेश साहू, CM विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह होंगे शामिल

बेमेतरा, 29 मई 2026

​छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आगामी 31 मई को बेमेतरा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देने के साथ ही एक बेहद अनोखे और ऐतिहासिक विवाह कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे, जिसका मुख्य आकर्षण बेमेतरा के स्थानीय विधायक श्री दीपेश साहू का विवाह होना है। विधायक दीपेश साहू सामाजिक समरसता, सादगी और समाज को एक सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से इस सरकारी योजना के तहत विवाह कर रहे हैं।

​भव्य लोकार्पण, भूमिपूजन और वीआईपी जमावड़ा

​इस गरिमामय कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। आयोजन में केंद्र और राज्य सरकार के दिग्गजों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिलेगा।

मुख्य अतिथि:

  • श्री विष्णुदेव साय (मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़)
  • डॉ. रमन सिंह (विधानसभा अध्यक्ष – कार्यक्रम अध्यक्ष)

अति विशिष्ट एवं विशिष्ट अतिथि:

  • श्री तोखन साहू (केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार)
  • श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा (उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़)
  • ​मंत्रिमंडल के सदस्य: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े (महिला एवं बाल विकास), श्री दयालदास बघेल (खाद्य), श्री राम विचार नेताम (कृषि), श्री लखन लाल देवांगन (श्रम), श्री श्याम बिहारी जायसवाल (स्वास्थ्य), श्री ओपी चौधरी (वित्त), श्री टंक राम वर्मा (राजस्व), श्री गजेंद्र यादव (शिक्षा), श्री गुरु खुशवंत साहेब (अनुसूचित जाति कल्याण), श्री राजेश अग्रवाल (पर्यटन), और श्री केदार कश्यप (वन मंत्री)।
  • ​सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री किरण सिंह देव, श्री ईश्वर साहू सहित तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिंहा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमा दिवाकर और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू भी उपस्थित रहेंगे।

​विधायक की सादगी देगी समाज को बड़ा संदेश

​आमतौर पर जनप्रतीनिधियों की शादियां आलीशान और भव्य होती हैं, लेकिन बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू ने सादगी की एक नई मिसाल पेश करने का फैसला किया है। वे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आम जोड़ों के साथ ही सात फेरे लेंगे। उनका यह कदम समाज में फिजूलखर्ची को रोकने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।

​विकास कार्यों की मिलेगी सौगात

​मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय इस प्रवास के दौरान बेमेतरा जिले के विकास को गति देने के लिए विभिन्न विभागों के करोड़ों रुपये के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन और सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर पूरी की जा रही हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *