Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

08/08/2026

जेवरा में गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’, अगस्त में आयोजित होगा भव्य महामृत्युंजय महाअभिषेक एवं आराधना महोत्सव

बेमेतरा

​बेमेतरा-सिमगा मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम जेवरा में आगामी अगस्त माह में भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होने जा रहा है। आस्था और भक्ति के इस समागम में ‘पंच दिवसीय श्री महामृत्युंजय महाअभिषेक एवं सहस्त्रनाम आराधना महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन की तिथियाँ एवं स्थल:

यह पाँच दिवसीय पावन महोत्सव 13 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित होगा। कार्यक्रम का मुख्य स्थल जेवरा, सिमगा–बेमेतरा मेन रोड (छत्तीसगढ़) रहेगा।

पूज्य संतों और विद्वानों का सानिध्य:

इस महानुष्ठान में पूरी पीठाधीश्वर श्रीमद जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज के कृपापात्र शिष्य पूज्य आचार्य प्रवर श्री राम प्रताप शास्त्री जी महाराज “कोविद” का सानिध्य प्राप्त होगा। उनके साथ पधारे हुए एकादश (11) विद्वानों के सानिध्य में सभी वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएँगे।

प्रतिदिन के धार्मिक कार्यक्रम:

पाँचों दिन श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित समयानुसार निम्नलिखित धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे:

  • सुबह 8:00 बजे से: वैदिक मंगलाचरण
  • सुबह 9:00 बजे से: पंचदेवपूजन एवं आवरणपूजन
  • सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक: महाअभिषेक एवं सहस्त्रनाम अभिषेक
  • शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक: सहस्त्रार्चन
  • शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक: लघुरूद्र होम
  • शाम 6:30 बजे से 7:00 बजे तक: प्रार्थना, महाआरती एवं प्रसादी वितरण

आयोजक :

इस आयोजन के मुख्य आयोजक डॉ. जितेन्द्र त्रिपाठी जी (मेडिकल ऑफिसर) एवं डॉ. शिवेन्द्र त्रिपाठी जी (भाजपा बिलासपुर संभाग प्रभारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ, छ.ग.) हैं। आयोजक ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी जनता एवं शिवभक्तों से सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ उठाने का सस्नेह आमंत्रण दिया है।

​जेवरा और आसपास के क्षेत्रों में इस आयोजन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *