बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: परपोड़ी में सट्टा खिलाते 4 आरोपी गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल समेत ₹41,480 का माल जब्त
बेमेतरा।
पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव समेत जिले के आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में साइबर सेल और थाना परपोड़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी, मोबाइल और सट्टा-पट्टी बरामद की है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
मिली जानकारी के अनुसार, 25 मई को परपोड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग अंकों पर रुपयों का दांव लगवाकर अवैध रूप से सट्टा खिलवा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल योजना बनाकर इंदिरा आवास परपोड़ी और वार्ड क्रमांक 02 में आहाता के पास घेराबंदी कर रेड मार दी।
मौके पर पुलिस ने आरोपियों को लोगों से सट्टा-पट्टी लिखवाते और अवैध रूप से धन लाभ कमाते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।
इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई, एक फरार
पुलिस ने इस मामले में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 और संगठन बनाकर सट्टा खिलाने के कारण धारा 112(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
-
- सुल्तान खान (उम्र 36 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 06, परपोड़ी
- हेमंत शर्मा (उम्र 50 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 01, परपोड़ी
- तिकेन्द्र सेन (उम्र 52 वर्ष), निवासी भटगांव, परपोड़ी
- बलदाउ मेहर (उम्र 50 वर्ष), निवासी गातापार, परपोड़ी
नोट: इस मामले का एक अन्य आरोपी रमेश राजपूत फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
नगदी और मोबाइल समेत कुल ₹41,480 की जब्ती
पुलिस ने आरोपियों के पास से सट्टा लिखने में इस्तेमाल होने वाले पेन, सट्टा-पट्टी और मोटी रकम जब्त की है:
-
-
- कुल नगद राशि: ₹21,480
- मोबाइल: 02 नग टच स्क्रीन स्मार्टफोन (कीमत लगभग ₹20,000), जिसका उपयोग सट्टा-पट्टी भेजने के लिए किया जा रहा था।
- कुल जुमला कीमती: ₹41,480
-
मुख्य आरोपी सुल्तान खान का है पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपियों में से सुल्तान खान एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही परपोड़ी थाने में 06 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें जुआ एक्ट, मारपीट, गाली-गलौज और हाल ही में प्रभावी हुई बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराएं शामिल हैं।
इस टीम को मिली सफलता
इस पूरी संयुक्त कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी परपोड़ी निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, सउनि पुरूषोत्तम कुलार्य, प्रधान आरक्षक येमन बघेल, योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, संजय पाटिल, संतोष धीवर, शिव यादव, प्रदीप कौशल और दिनेश नेताम सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
