बेमेतरा में यातायात नियमों को लेकर पुलिस सख्त: एक ही दिन में 37 वाहन चालकों पर कार्रवाई, वसूला समन शुल्क
बेमेतरा, 28 मई 2026:
जिले में सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बेमेतरा पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 37 वाहन चालकों के खिलाफ चालान पेश कर 11,900 रुपये का समन शुल्क वसूला है।
यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू और डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी व यातायात पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है।
इन क्षेत्रों में हुई मुख्य कार्रवाई:
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 27 मई को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर कुल 37 प्रकरण दर्ज किए गए:
-
- यातायात बेमेतरा: सबसे ज्यादा 25 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
- थाना नांदघाट: 05 वाहन चालकों के चालान काटे गए।
- थाना चंदनू: 04 वाहन चालकों पर शिकंजा कसा गया।
- चौकी मारो: 03 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई हुई।
इन नियमों के उल्लंघन पर गिली गाज:
पुलिस द्वारा बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, तेज गति से वाहन चलाना, माल वाहक वाहनों में सवारी बैठाना, घातक तरीके से वाहन खड़ी करना, मौके पर कागजात पेश न करना और बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वाले चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई। इसके अलावा शराब पीकर गाड़ी चलाने और मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर है।
बेमेतरा पुलिस की आम नागरिकों से अपील:
बेमेतरा पुलिस ने आम जनता से जिम्मेदार नागरिक बनने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि:
-
-
- वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
- शराब पीकर या मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन कतई न चलाएं।
- नाबालिग बच्चों को वाहन न दें और निर्धारित गति सीमा में ही गाड़ी चलाएं।
- मालवाहक वाहनों का उपयोग सवारी ढोने के लिए न करें।
-
पुलिस ने साफ किया है कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की जान सुरक्षित रखने के लिए यह चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
