Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

22/05/2026

​बेमेतरा: सुरक्षा और कानून व्यवस्था को पुख्ता करने रक्षित केंद्र में हुआ ‘बलवा ड्रिल’ का अभ्यास, DIG रामकृष्ण साहू के निर्देशन में जुटे अधिकारी

बेमेतरा, 22 मई 2026:

जिले में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बेमेतरा पुलिस मुस्तैद नजर आ रही है। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर आज रक्षित केंद्र बेमेतरा में एक वृहद माकड्रिल (बलवा ड्रिल) अभ्यास का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य संभावित आपातकालीन व कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में पुलिस बल की त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया (क्विक रिस्पांस) को परखना व मजबूत करना है।

​वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुआ अभ्यास

​यह अभ्यास अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू और डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

​पुलिस बल ने सीखीं भीड़ नियंत्रण की बारीकियां

​इस माकड्रिल में जिले के विभिन्न थानों, चौकियों, रक्षित केंद्र (लाइन) और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। अभ्यास के दौरान पुलिस कर्मियों को बलवा या उग्र प्रदर्शन जैसी स्थितियों में क्रमिक रूप से बल प्रयोग करने, भीड़ को नियंत्रित करने और खुद की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए शांति व्यवस्था बहाल करने की बारीकियों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

आगे भी जारी रहेगा अभ्यास

पुलिस प्रशासन के अनुसार, यह माकड्रिल अभ्यास क्रमिक रूप से जिले के समस्त पुलिस बल के साथ आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इसका उद्देश्य पुलिस बल को हर समय हाई अलर्ट और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रखना है।

 

​ये रहे उपस्थित

​इस महत्वपूर्ण अभ्यास सत्र में मुख्य रूप से निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक विष्णु सप्रे, माधव सिंह, राममिलन सिंह, बहादुर सिंह सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय और विभिन्न थानों व चौकियों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *