Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

14/07/2026

​बेमेतरा: डीआईजी रामकृष्ण साहू को भावभीनी विदाई, कार्यकाल में कानून-व्यवस्था और जनसेवा रही सर्वोच्च प्राथमिकता

बेमेतरा, 13 जुलाई 2026:

बेमेतरा जिले में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) का पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर स्थानांतरण होने पर रविवार को एक गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के प्रशासनिक, न्यायिक और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को याद किया।

​’जनसेवा ही पुलिस का सबसे बड़ा धर्म’

​अपने विदाई संबोधन में DIG रामकृष्ण साहू ने बेमेतरा में बिताए अपने ढाई वर्षों के कार्यकाल को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस का मूल मंत्र आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनना और त्वरित न्याय दिलाना है। उन्होंने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे थाना-चौकी आने वाले हर पीड़ित के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखें और जनसेवा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाएं।

​कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां

​समारोह में श्री साहू के नेतृत्व में जिले में हुई प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित किया गया:

  • शांतिपूर्ण चुनाव: लोकसभा, नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने में सफलता।
  • सशक्त कानून-व्यवस्था: बेहतर पुलिसिंग, प्रभावी टीमवर्क और जनसंवाद के जरिए अपराधों पर नियंत्रण।
  • सख्त कार्रवाई: महिला एवं बालिका सुरक्षा, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, नशीले पदार्थों तथा साइबर अपराधों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी अभियान।
  • जनजागरूकता: “हमर पुलिस हमर बाजार” और “हमर पुलिस हमर गांव” जैसे अभियानों के जरिए साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
  • पदोन्नति: बेमेतरा कार्यकाल के दौरान ही उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और तत्पश्चात पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई।

​अधिकारियों ने की सराहना

​समारोह में उपस्थित प्रधान न्यायधीश (कुटुम न्यायालय) श्री मधुसूदन चंद्राकर, कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव ने श्री साहू के सरल, अनुशासित और जनहितैषी व्यक्तित्व की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि श्री साहू ने प्रशासन और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित कर जिले में कानून-व्यवस्था को नई मजबूती दी। साथ ही, पुलिस परिवार के बीच आत्मीयता बढ़ाने के लिए उनके द्वारा शुरू किए गए “जिला पुलिस परिवार बेमेतरा” व्हाट्सएप समूह की भी सराहना की गई।

​समारोह में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

​कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग के आला अफसर और जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे ने किया और अंत में आभार प्रदर्शन डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा ने किया। इस दौरान DIG श्री साहू की धर्मपत्नी श्रीमती श्वेता साव और उनके बच्चे भी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *