Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

07/06/2026

​जनता सर्वोच्च प्राथमिकता, उनके साथ संयमित व्यवहार करें: DIG रामकृष्ण साहू

बेमेतरा पुलिस परिवार ने केक काटकर मनाया डीआईजी का जन्मदिन; मनोबल बढ़ाने के लिए शुरू की अनूठी पहल

बेमेतरा, 06 जून 2026:

बेमेतरा जिले में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) का जन्मदिन अत्यंत हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जिले के पुलिस परिवार, राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों और पुलिस जवानों ने केक काटकर और मिठाई खिलाकर डीआईजी श्री साहू को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने के लिए बना व्हाट्सएप ग्रुप

​उल्लेखनीय है कि डीआईजी रामकृष्ण साहू के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग में आपसी समन्वय और सौहार्द बढ़ाने के लिए एक अनूठी पहल की गई है। इसके तहत जिले में पदस्थ समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसके माध्यम से हर अधिकारी-कर्मचारी को उनके जन्मदिन पर शुभकामना संदेश भेजे जा रहे हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल का उत्साहवर्धन करना, उनके मध्य मधुर संबंध स्थापित करना और विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना है।

टीम वर्क से मिलेंगे सकारात्मक परिणाम

​जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित पुलिस बल को संबोधित करते हुए डीआईजी श्री रामकृष्ण साहू ने कहा कि पुलिस विभाग में ‘टीम वर्क’ का विशेष महत्व है। जब सभी अधिकारी और कर्मचारी एकजुट होकर कार्य करते हैं, तभी सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। आपसी सहयोग और समन्वय से कठिन से कठिन चुनौतियों का सामना आसानी से किया जा सकता है।

आम जनता से व्यवहार में बरतें संयम

​डीआईजी श्री साहू ने कड़े शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि “जनता ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।” उन्होंने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को हिदायत दी कि कार्यालय या थाने में अपनी शिकायत लेकर आने वाले हर पीड़ित और आम जनमानस के साथ संयमित व्यवहार किया जाए। उनकी समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुनते हुए तत्काल उचित और वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

विभागीय अधिकारी रहे मौजूद

​इस गरिमामय और विशेष आयोजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके सहित जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक और बड़ी संख्या में पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को पुलिस परिवार के बीच पारस्परिक सौहार्द बढ़ाने वाला एक सराहनीय कदम बताया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *