Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

21/05/2026

​बेमेतरा में डायल-112 सेवा और कंट्रोल रूम का शुभारंभ; विधायकों, कलेक्टर व DIG ने किया उद्घाटन

बेमेतरा, 20 मई 2026:

जिले के नागरिकों को आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज पुलिस कंट्रोल रूम बेमेतरा परिसर में ‘डायल-112 सेवा एवं कंट्रोल रूम कार्यालय’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू एवं साजा विधायक श्री ईश्वर साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में पूजा-अर्चना कर और रिबन काटकर इस सेवा का विधिवत उद्घाटन किया।

​इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जया दिवाकर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजय साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र शर्मा, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

​24 घंटे मिलेगी सुरक्षा, GPS से लैस होंगी गाड़ियां

​जिले में डायल-112 सेवा शुरू होने से अब विभिन्न थाना क्षेत्रों में 24 घंटे पुलिस पेट्रोलिंग और निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सभी इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल्स (ERV) को जीपीएस (GPS) और आधुनिक संचार उपकरणों से लैस किया गया है। इससे कंट्रोल रूम को किसी भी आपात स्थिति में पीड़ित के सबसे नजदीकी वाहन को तुरंत मौके पर रवाना करने में मदद मिलेगी, जिससे रिस्पांस टाइम में भारी कमी आएगी।

​कर्मचारियों और चालकों को दिए गए विशेष निर्देश

​कार्यक्रम के दौरान डायल-112 एवं ईआरवी के अधिकारी-कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में संयमित व्यवहार, प्रभावी संवाद, टीमवर्क और आधुनिक तकनीकी उपकरणों के बेहतर उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इसके साथ ही, वाहन चालकों को भी सुरक्षित एवं सतर्क ड्राइविंग, आपातकालीन मार्ग संचालन और जिम्मेदारीपूर्वक ड्यूटी निभाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।

​बेमेतरा पुलिस की नागरिकों से अपील

​बेमेतरा पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना, अपराध, घरेलू हिंसा, आगजनी अथवा किसी भी अन्य आपात स्थिति में बिना किसी संकोच के 112 नंबर डायल करें। पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा और सेवा के लिए हर समय तत्पर है।

​कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

​इस गरिमामयी समारोह में वार्ड पार्षद व जनप्रतिनिधिगण सर्वश्री मूलचंद शर्मा, हर्षवर्धन तिवारी, गौरव साहू, लक्की साहू, महेश साहू और प्रेस मीडिया के साथी उपस्थित थे। विभागीय अधिकारियों में डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सोनल ग्वाला, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, डायल-112 प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विष्णु सप्रे और सउनि माधव सिंह साहू सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *