Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

19/05/2026

​ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशव्यापी दवा दुकान बंद, बेमेतरा स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

बेमेतरा | 19 मई 2026

ऑनलाइन फार्मेसी के बढ़ते चलन के विरोध में राष्ट्रीय संगठन ‘ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन’ के आह्वान पर 20 मई 2026 को देशभर में एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद रहेगा। इस आंदोलन में देश के लगभग 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट और औषधि वितरक शामिल हो रहे हैं।

​इसी कड़ी में जिला बेमेतरा के केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट संघ ने भी बंद का समर्थन करते हुए कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। हड़ताल के मद्देनजर आम जनता की सहूलियत के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) सह उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला बेमेतरा ने विशेष एडवाइजरी और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

​जनऔषधि केंद्र 24 घंटे रहेंगे खुले, इन निजी स्टोर्स पर भी मिलेगी दवा

​स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि बंद के दौरान मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं:

  • प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र: जिला चिकित्सालय एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित जन औषधि केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।
  • ये निजी स्टोर्स रहेंगे खुले: जिले के कुछ प्रमुख निजी दवा विक्रेता जैसे अपोलो फार्मेसी एवं श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स इस बंद में शामिल नहीं हैं। यहाँ से दवाइयाँ ली जा सकती हैं।
  • अस्पताल सेवाएं: किसी भी आपातकालीन स्थिति में नागरिक तत्काल जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं।

स्वास्थ्य विभाग की अपील: अफवाहों से बचें

​”दवा विक्रेता संघ से अपील की गई है कि वे शांतिपूर्ण और वैध तरीके से बंद का समर्थन करें। जनहित को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन और जीवनरक्षक दवाइयों की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। आम नागरिक किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाए रखें।”

खाद्य एवं औषधि प्रशासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला बेमेतरा

​आपातकालीन स्थिति के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर्स

​मुसीबत के समय या दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी के लिए विभाग और दवा विक्रेता संघ द्वारा निम्नलिखित नंबर जारी किए गए हैं:

विभाग / पदाधिकारी

संपर्क नंबर

खाद्य एवं औषधि प्रशासन (टोल फ्री नंबर)

9340597097

श्री दिनेश दुबे (अध्यक्ष, जिला दवा विक्रेता संघ)

9425523689

श्री नवीन अग्रवाल (सचिव, जिला दवा विक्रेता संघ)

9425513336

श्री शरद शर्मा (कोषाध्यक्ष, जिला दवा विक्रेता संघ)

9893024031

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *