छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर के विरोध पर छिड़ी बहस, विशेषज्ञों और जानकारों का कहना—राजनीतिक दुष्प्रचार से अलग यह तकनीक पूरी तरह उपभोक्ता हित में
छत्तीसगढ़/बेमेतरा:
छत्तीसगढ़ में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में लाए जा रहे ‘स्मार्ट मीटर’ को लेकर इन दिनों राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य में विपक्ष की पार्टियों द्वारा स्मार्ट मीटर के विरोध में लगातार आवाज उठाई जा रही है, जिसे लेकर अब उपभोक्ताओं के अधिकारों और तकनीकी फायदों को सामने रखते हुए गंभीर बहस छिड़ गई है।
बिजली क्षेत्र से जुड़े जानकारों और जानकारों का मानना है कि स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाया जा रहा विरोध पूरी तरह से अनर्गल और राजनीतिक लाभ से प्रेरित है, जबकि ज़मीनी हक़ीक़त यह है कि यह प्रणाली पूरी तरह से आम उपभोक्ताओं के सशक्तिकरण और पारदर्शिता के लिए तैयार की गई है।
स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को मिलने वाले प्रमुख लाभ:
- हर आधे घंटे की लाइव ट्रैकिंग: इस आधुनिक तकनीक के आने से उपभोक्ताओं को अब अपने बिजली बिल के लिए महीने के अंत तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मोबाइल ऐप के जरिए उपभोक्ता हर आधे घंटे में अपनी बिजली खपत और सटीक रीडिंग खुद देख सकेंगे।
- गलत बिलिंग से मिलेगी मुक्ति: पारंपरिक मैनुअल रीडिंग में होने वाली मानवीय गलतियों (Human Error) और गलत बिल आने की पुरानी शिकायतों से उपभोक्ताओं को पूरी तरह निजात मिलेगी।
- खपत पर पूरा नियंत्रण और बचत: जब उपभोक्ता अपनी बिजली खपत को रियल-टाइम में मॉनिटर कर सकेंगे, तो वे ऊर्जा की बचत करने के प्रति अधिक जागरूक होंगे, जिससे सीधे तौर पर उनके मासिक बिजली बिल में कमी आएगी।
- उन्नत सुविधाएं और सुगमता: स्मार्ट मीटर में कई ऐसी आधुनिक खूबियां जोड़ी गई हैं जो भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति और आसान डिजिटल भुगतान के विकल्पों को और अधिक सुगम बनाएंगी।
दुष्प्रचार से बचने की अपील
प्रशासनिक और तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी नई तकनीकी बदलाव के शुरुआती दौर में इस तरह की भ्रांतियां फैलाना आम जनता को गुमराह करने जैसा है। राजनीतिक नफा-नुकसान से ऊपर उठकर छत्तीसगढ़ के विकास और उपभोक्ताओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने वाली इस आधुनिक व्यवस्था का स्वागत किया जाना चाहिए, ताकि पारदर्शी और बेहतर विद्युत सेवाएं सुनिश्चित हो सकें।
