Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

27/05/2026

​बेमेतरा में यातायात नियमों को लेकर पुलिस सख्त: 26 वाहन चालकों पर कार्रवाई, वसूला ₹9,700 समन शुल्क

बेमेतरा, 27 मई 2026: जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए बेमेतरा पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान छेड़ रखा है। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में चलाई जा रही इस मुहिम के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा सहित जिले के सभी एसडीओपी और डीएसपी के मार्गदर्शन में समस्त थाना, चौकी और यातायात पुलिस की टीमें इस अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई हैं।

​एक ही दिन में 26 चालान, चंदनू से लेकर बेमेतरा तक चेकिंग

​विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 26 मई को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल चेकिंग पॉइंट लगाकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस दौरान कुल 26 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 9,700 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।

कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है:

  • यातायात बेमेतरा: 17 चालान (17 वाहन चालक)
  • चौकी मारो: 04 चालान (04 वाहन चालक)
  • थाना चंदनू: 03 चालान (03 वाहन चालक)
  • चौकी खंडसरा: 02 चालान (02 वाहन चालक)

​इन नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज

​पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई तीन सवारी बैठाने, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने, माल वाहक गाड़ियों में सवारियां ढोने, तेज गति व लापरवाही से गाड़ी चलाने, सड़कों पर घातक तरीके से वाहन खड़ा करने, मौके पर जरूरी कागजात पेश न करने और बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ की गई है। इसके अलावा बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर है।

बेमेतरा पुलिस की आम नागरिकों से अपील:

“वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग बिल्कुल न करें। शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, मालवाहकों में सवारी न बैठाएं और नाबालिग बच्चों को वाहन न सौंपें। निर्धारित गति सीमा का पालन करें और दोपहिया पर हेलमेट व चार पहिया में सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाएं। चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।”

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *