बेमेतरा में यातायात नियमों पर सख्ती, 22 वाहन चालकों पर कार्रवाई
बेमेतरा, 03 मई 2026। जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
अभियान के दौरान 2 मई 2026 को जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में कुल 22 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इनमें 18 मामलों में 6,200 रुपये का समन शुल्क वसूला गया, जबकि 4 प्रकरण न्यायालय में पेश किए गए।
कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाना, तीन सवारी, सीट बेल्ट का उपयोग न करना, तेज गति, शराब पीकर वाहन चलाना, बिना लाइसेंस ड्राइविंग और मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने जैसे उल्लंघनों पर विशेष ध्यान दिया गया।
थाना/चौकी स्तर पर की गई कार्रवाई में मारो, कंडरका, संबलपुर और यातायात बेमेतरा क्षेत्र शामिल रहे। अभियान में यातायात प्रभारी सहित पुलिस अधिकारी और स्टाफ सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
इसके साथ ही “सशक्त ऐप” के माध्यम से चोरी या गुम हुए वाहनों की पहचान के लिए विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसमें 60 वाहनों की जांच की गई।
🔴 पुलिस की अपील:
बेमेतरा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।
👉 पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
