Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

26/04/2026

​बेमेतरा पुलिस की अवैध शराब पर स्ट्राइक: चंदनू पुलिस ने मुर्गा दुकान में दबिश देकर पकड़ा शराब तस्कर

बेमेतरा | जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ बेमेतरा पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में चंदनू पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेच रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही

​मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम झिरिया में एक व्यक्ति अपनी मुर्गा दुकान की आड़ में अवैध शराब का कारोबार कर रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव और एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में चंदनू थाना प्रभारी निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी।

जब्ती और गिरफ्तारी

​पुलिस टीम ने ग्राम झिरिया निवासी रामविजय यदु (30 वर्ष) को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से:

  • 18 पौवा अंग्रेजी शराब (कुल 3,240 ml)
  • ​बिक्री की रकम 500/- रूपये
  • ​कुल मशरूका की कीमत 3,380/- रूपये आँकी गई है।

वैधानिक कार्यवाही

​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ इस तरह की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

टीम की भूमिका: इस कार्यवाही में थाना प्रभारी दुलेश्वर चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक रघुनाथ नेताम, आरक्षक भूषण राजपूत, धाकचंद बंजारे, राजतिलक हिरवानी और निरंजन वैष्णव की सराहनीय भूमिका रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *