बेमेतरा: दाढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ईंट भट्ठे पर जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, ₹80,410 नकद बरामद
बेमेतरा / दाढ़ी| जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू के निर्देशन में थाना दाढ़ी पुलिस ने मजगांव में चल रहे एक बड़े जुआ फड़ पर छापेमारी कर 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 80,410 रुपये नकद और ताश की पत्तियां बरामद की हैं।
मुखबिर की सूचना पर नदी किनारे दबिश
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम मजगांव में हाफ नदी के किनारे स्थित एक ईंट भट्ठे पर कुछ लोग बड़े पैमाने पर ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना दाढ़ी की टीम ने तुरंत योजना बनाई और मौके पर घेराबंदी कर रेड मारी। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी भागने में सफल रहे, लेकिन घेराबंदी कर 6 लोगों को पकड़ लिया गया।
पकड़े गए जुआरियों का विवरण
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कबीरधाम और बेमेतरा जिले के लोग शामिल हैं:
- छेदी साहू (60 वर्ष) – कुण्डा, जिला कबीरधाम
- मो. गोलू उर्फ सना आजमी (42 वर्ष) – कुण्डा, जिला कबीरधाम
- बिरेन्द्र (38 वर्ष) – नवागांव कला
- विकास सिंह (36 वर्ष) – छिरहा
- गोविन्द मल्लाह (35 वर्ष) – छिरहा
- बिरेन्द्र गेन्ड्रे (35 वर्ष) – चरघट, थाना दाढ़ी
नई धाराओं के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों के पास और फड़ से कुल 80,410 रुपये की नकदी जब्त की गई है।
टीम की सराहना
इस सफल कार्रवाई में थाना दाढ़ी के सहायक उप निरीक्षक रामकुमार दिवाकर, आरक्षक हेम प्रसाद साहू, संजय चंद्राकर, अनिल सोनकर, कपिल चंद्रवंशी, छन्नू टंडन और बिरेन्द्र चंद्रवंशी की मुख्य भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

