Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

27/03/2026

​बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: यातायात नियमों की अनदेखी पर 78 चालान, ‘सशक्त एप’ से हो रही चोरी के वाहनों की तलाश

बेमेतरा, 26 मार्च 2026:

जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बेमेतरा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में पुलिस की टीम सड़कों पर उतरकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

तकनीक का सहारा: ‘सशक्त एप’ से वाहनों की जांच

​पुलिस द्वारा गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान के लिए “सशक्त एप्लिकेशन” का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न चौक-चौराहों और पेट्रोलिंग टीम द्वारा 40 वाहनों की मौके पर ही जांच की गई, ताकि संदिग्ध या चोरी के वाहनों का पता लगाया जा सके।

78 वाहन चालकों पर गिरी गाज, वसूला जुर्माना

​25 मार्च को जिले के विभिन्न थानों और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 78 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने कुल 24,000/- रुपये का समन शुल्क वसूला।

प्रमुख थानावार कार्रवाई की स्थिति:

    • थाना बेमेतरा व यातायात: 22 चालान
    • थाना परपोडी: 17 चालान
    • थाना नांदघाट: 14 चालान
    • चौकी मारो: 10 चालान
    • अन्य चौकियां (खंडसरा, कंडरका, देवरबीजा): कुल 14 चालान

इन कारणों से हुई कार्रवाई: बिना सीट बेल्ट, घातक तरीके से वाहन खड़ा करना, दस्तावेज न होना, बिना लाइसेंस और तीन सवारी जैसे नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने शिकंजा कसा।

 

पुलिस की अपील: सुरक्षा को प्राथमिकता दें

​अभियान के दौरान रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो सहित पुलिस टीम ने नागरिकों को जागरूक भी किया। बेमेतरा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि:

      1. ​शराब पीकर वाहन न चलाएं।
      2. ​मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं।
      3. ​नाबालिगों को वाहन न सौंपें।
      4. ​हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

​यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आने वाले दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *