Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

27/08/2026

जी राम जी’ (VB-G RAM-G) योजना के तहत वर्षा जल सहेजने और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने की कवायद तेज़

बेरला (बेमेतरा), 27 अगस्त 2026 — जनपद पंचायत बेरला क्षेत्र में जल संकट से निपटने और भू-जल स्तर को सुधारने के लिए वृहद स्तर पर जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर बेमेतरा सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती प्रेमलता पद्माकर के मार्गदर्शन में क्षेत्र में ‘विकसित भारत की गारंटी—जी राम जी’ (VB-G RAM-G) योजना के तहत विभिन्न निर्माण कार्य प्राथमिकता से जारी हैं।

10 हजार ट्रेंच सह बंधान निर्माण का लक्ष्य

मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जनपद पंचायत बेरला) सुश्री दिव्या ठाकुर ने बताया कि वर्तमान वर्षा ऋतु में पानी के अधिकतम संचयन के लिए पूरे जनपद में लगभग 10 हजार ट्रेंच सह बंधान (SCT) निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है। इन संरचनाओं से वर्षा जल को बहने से रोककर सीधे जमीन के भीतर पुनर्भरण (Recharge) में मदद मिलेगी। इसके अलावा सोख्ता गड्ढे, सैंड फिल्टर, पौधरोपण और वाटर हार्वेस्टिंग जैसे कार्य भी पंचायत स्तर पर तेजी से कराए जा रहे हैं।

बरसात में श्रमिकों को घर के पास मिल रहा रोजगार

कार्यक्रम अधिकारी श्री अरविंद कश्यप के अनुसार, VB-G RAM-G योजना से जल संवर्धन के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी संबल मिल रहा है। बरसात के मौसम में कृषि कार्यों के अलावा ग्रामीण श्रमिकों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे परिवारों को आर्थिक मजबूती मिल रही है।

प्राथमिकता वाले अन्य जनहितकारी कार्य

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों के अनुसार योजना के तहत अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को भी गति दी जा रही है:

  • बालिका शौचालय एवं मुक्तिधाम निर्माण
  • सैंड फिल्टर व पौधरोपण अभियान
  • सामुदायिक व व्यक्तिगत जल पुनर्भरण संरचनाएं

गुणवत्ता और समय-सीमा पर सख्त निर्देश

प्रशासन ने निर्माण एजेंसियों, सरपंच-सचिव, तकनीकी अमले और ग्राम रोजगार सहायकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और तय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

​सीईओ सुश्री दिव्या ठाकुर और जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने व्यक्तिगत परिसरों में सोख्ता गड्ढों का निर्माण करें और “जल बचाएं, भविष्य बचाएं” के संकल्प के साथ इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *