बेमेतरा: देवकर पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्यवाही, तीन गिरफ्तार; नकदी और मोटरसाइकिल समेत हजारों का माल बरामद
बेमेतरा / देवकर:
जिले में अवैध गतिविधियों और अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेमेतरा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के कड़े निर्देशों के बाद चौकी देवकर पुलिस ने ग्राम सहसपुर के बेलाही खार में छापेमारी कर तीन जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने मौके से नकदी और वाहन सहित कुल 61,500 रुपये का मशरूका जब्त किया है।
मुखबिर की सूचना पर देर रात रेड
जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल की रात चौकी देवकर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सहसपुर के बेलाही खार स्थित एक सुनसान जगह पर कुछ लोग टॉर्च की रोशनी में ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाकर ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। पुलिस की धमक देखते ही कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, लेकिन घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया।
जब्त सामग्री और आरोपी
पुलिस ने आरोपियों के पास से और जुए के फड़ से कुल 26,500 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 09 JG 8581, कीमत लगभग 35,000 रुपये) और 52 पत्ती ताश बरामद किया है।
पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
- टेकराम साहू (41 वर्ष) – निवासी राजपुर, थाना धमधा (दुर्ग)
- आशाराम साहू (35 वर्ष) – निवासी सहसपुर, चौकी देवकर (बेमेतरा)
- भोजराम साहू (26 वर्ष) – निवासी राजपुर, थाना धमधा (दुर्ग)
कठोर कानूनी कार्यवाही
सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की गई है।
इनकी रही मुख्य भूमिका
इस सफल कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में देवकर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अलील चंद, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र तिवारी, आरक्षक मोहित देवांगन, भूषण मारकंडेय, मुकेश पाल, दीपक राजपूत, हुंकार दास टंडन और मुकेश राजपूत का विशेष योगदान रहा।
