Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

21/03/2026

तभी तय हो गई थी माडवी हिडमा की मौत की तारीख, नहीं मरता नक्सली अगर मान लेता मां की वो बात

Madvi Hidma Death News:

लाल आतंक के खिलाफ बड़ा प्रहार हुआ है. नक्सलियों के आका कहे जाने वाले माडवी हिडमा का अंत हो गया. आंध्र प्रदेश-ओडिशा और छत्तीसगढ़ की सीमा पर अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में हिडमा मारा गया. लाल आतंक के खिलाफ यह एक्शन मंगलवार की रात को आंध्र-ओडिशा सीमा क्षेत्र में हुआ. नक्सली कमांडर माडवी हिडमा के साथ छह नक्सली मारे गए. नक्सली हिडमा के साथ उसकी पत्नी का भी खात्मा हो गया. नक्सली हिडमा की मौत की पटकथा शायद उसी दिन लिख दी गई थी, जब डिप्टी सीएम विजय शर्मा और हिडमा की मां की मुलाकात हुई थी. अगर हिडमा अपनी मां की बात मान लेता तो आज मरता नहीं.

जी हां, पिछले सप्ताह छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने हिडमा की मां मडवी पुंजी से मुलाकात की थी. इस दौरान हिडमा की मां मडवी पुंजी ने एक भावुक वीडियो अपील की थी. उसमें उन्होंने बेटे हिडमा से कहा था, ‘कहां हो बेटा? घर लौट आओ. सरेंडर कर दो.’ उस दिन डिप्टी सीएम ने हिडमा की मां के साथ उस दिन खाना भी खाया था. यह कहानी 11 नवंबर की है. अगर हिडमा उस दिन अपनी उमां की यह बात मान लेता, तो शायद आज जिंदा होता. मदक जंगलों में हथियार थामे घूमने की जिद ने उसकी जिंदगी छीन ली. उसी दिन उसकी मौत की कहानी लिख दी गई थी.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *