Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

23/03/2026

​बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देवकर में जुआरियों के ठिकाने पर रेड, 09 गिरफ्तार, 2.38 लाख का मशरूका जप्त

बेमेतरा। जिले में अवैध गतिविधियों और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के कड़े निर्देशन में साइबर सेल और चौकी देवकर पुलिस की संयुक्त टीम ने जुआरियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने देवकर क्षेत्र में घेराबंदी कर 09 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है, जिनके पास से नगदी और मोबाइल सहित कुल 2,38,380 रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।

मुखबिर की सूचना पर नदी किनारे दबिश

​मिली जानकारी के अनुसार, 22 मार्च को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि देवकर स्थित मंगल भवन के पीछे, बगीचा नदी के किनारे कुछ लोग ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा और चौकी प्रभारी देवकर उप निरीक्षक अलील चंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

​पुलिस टीम ने जब मौके पर रेड मारी, तो वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ जुआरी पुलिस को देखकर भागने में सफल रहे, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर 09 आरोपियों को दबोच लिया।

जप्त सामग्री का विवरण

​पुलिस ने आरोपियों के पास से और जुए के फड़ से निम्नलिखित सामग्रियां जप्त की हैं:

  • नगद राशि: 1,43,380 रुपये
  • मोबाइल: 12 नग (विभिन्न कंपनियों के, कीमत लगभग 95,000 रुपये)
  • अन्य: 52 पत्ती ताश
  • कुल जुमला कीमती: 2,38,380 रुपये

इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई

​पकड़े गए आरोपियों में देवकर सहित दुर्ग जिले के निवासी भी शामिल हैं:

  1. ​विजय वर्मा उर्फ धन्नू वर्मा (41 वर्ष), देवकर
  2. ​राहुल पांडे (34 वर्ष), देवकर
  3. ​कैलाश शर्मा (32 वर्ष), देवकर
  4. ​सूरज कुंजाम (50 वर्ष), देवकर
  5. ​डिकेश कहार (30 वर्ष), धमधा (जिला दुर्ग)
  6. ​मिथुन कुंजाम (36 वर्ष), देवकर
  7. ​दिनेश साहू (36 वर्ष), देवकर
  8. ​मोहन सिन्हा (35 वर्ष), देवकर
  9. ​प्रकाश अग्रवाल (51 वर्ष), देवकर

​सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

इनकी रही मुख्य भूमिका

​इस सफल कार्रवाई में एएसपी श्री हरीश कुमार यादव, डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार और एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का का मार्गदर्शन रहा। टीम में साइबर सेल से योगेश यादव, संजय पाटिल, नुरेश वर्मा और देवकर चौकी से ललित केरकेट्टा, मनीष वर्मा सहित अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *